top of page
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Whatsapp

प्रोफ़ाइल

शामिल होने की तारीख: 16 दिस॰ 2024

के बारे में

नाम :    कृष्ण कुमार अष्ठाना

पिता : स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण

जन्मस्थान : ग्राम ऊंटगिर, तह. खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)

जन्मतिथि : 15 मई सन् 1940

शिक्षा :   एम.ए. (इतिहास+राजनीति विज्ञान), बी.एड. साहित्य रत्न

शैक्षणिक अनुभव : शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राचार्य के रूप में 16 वर्ष (श्रेष्ठ शिक्षक और कुशल प्राचार्य के रूप में सेवाओं को सराहना मिली)

 

सम्पादन : सन् 1973 से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश। (अ) इन्दौर के प्रसिद्ध दैनिक स्वदेश में लगभग 12 वर्ष तक प्रबंध सम्पादक और बाद में सम्पादक। उल्लेखनीय है कि आपातकाल (सन् 1975) में सरकार ने स्वदेश को प्रतिबन्धित किया सम्पादक तथा प्रबंध सम्पादक को पूरे आपातकाल में जेल में निरुद्ध किया। (ब) अनेक सामयिक पत्रिकाओं का सम्पादन।

 

लेखन और सम्पादन : (अ) 'स्मृति' और समिधा' संस्मरणात्मक पुस्तकों का लेखन और सम्पादन। ‘एक और नन्दादीप' ग्रंथ का लेखन एवं सम्पादन, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। (स) ‘नव दधीचि-गुरु तेग बहादुर' पुस्तक जिसकी द्वितीय आवृत्ति भी प्रकाशित हुई है। (द) स्वतंत्र लेखन अनेक पत्र -पत्रिकाओं के लिये।

 

वर्तमान में सम्पादन : (अ) देश की सर्वाधिक प्रसार संख्यावाले बाल मासिक ‘देवपुत्र' का सम्पादन (ब) ‘जागृत युगबोध' नामक एक सांस्कृतिक मासिक का लगभग 15 वर्षों से सम्पादन

 

सदस्यता (वर्तमान में) : भारतीय बाल कल्याण एवं साहित्य परिषद कार्यकारिणी। इसके अतिरिक्त नगर की अनेक शैक्षणिक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध

 

प्रसारण : आकाशवाणी से अनेक सामयिक विषयों पर वार्ताएं

सम्मान :

(1) मध्यभारत हिन्दी साहित्य सभा, ग्वालियर द्वारा सम्मान (सन् 1997)। (2) 'नगरी बाल साहित्य सम्मान', बलिया (उ.प्र.) (सन् 1997)}(3) 1998 का 'मालवा शिक्षा सम्मान' । (4) 'बाल वाटिका' पत्रिका भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वरा सम्मान } (5) बाल साहित्य, सांस्कृतिक  कला विकास संस्थान, बस्ती द्वारा 'सम्पादक रत्न सम्मान' (सन् 2000)। {6) भारतीय बाल कल्याण संस्थान, कानपुर द्वारा बनारस एवं हरिद्वार में सम्मान (सन् 2001) । (7) अ. भा. नवोदित साहित्य परिषद द्वारा 'सारस्वत सम्मान' (सन् 2002) । (४) हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा 'सम्मेलन सम्मान' (सन् 2002) । (9) भारत राष्ट्र परिषद इन्दौर- (सन् 2003)।10) मध्य भारत हिन्दी साहित्य सभा का शताब्दी वर्ष का 'बाल साहित्य सम्मान' (सन् 2003)। (11) 'मनीषिका संस्था’ कोलकाता द्वारा ‘बाल साहित्य सम्मान' (सन 2003) । (12) ‘साहित्य कलश’, इन्दौर द्वारा 'श्रीकृष्ण सरल सम्मान'। (13) सूर्योदय सम्मान' । (14) 'राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान', अकोला (चित्तौड़गढ़) (15) देवी अहिल्या गौरव सम्मान । (16) विश्व हिन्दी सम्मेलन (मॉरीशस) में बाल साहित्य संस्था के अध्यक्ष ।

 

संपर्क : म. 9425062115

कृष्णकुमार अष्ठाना

लेखक

लेखक, सम्पादक एवं प्राचार्य

अधिक कार्रवाइयाँ

© website by -

Ms Apurva Saral [ London ]

Daughter of Dr Dharmendra Saral Sharma

[ Granddaughter of Shri Shrikrishna Saral ]

© वेबसाइट निर्माण -

सुश्री अपूर्वा सरल [ लंदन ]

पुत्री डॉ धर्मेन्द्रसरल शर्मा

[ पौत्री श्री श्रीकृष्ण सरल ]

  • Youtube
  • Facebook
  • Twitter
bottom of page